Press "Enter" to skip to content

कभी भी हो सकता है शिवपुरी पर टिड्डी दल का हमला, बचने के लिए बजाएं डीजे, ढोेल व थाली | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश के दूसरे जिलों में टिड्डी दल का प्रकोप देखने में आ रहा है। दल दल पूरे प्रदेश में फैलता ही जा रहा है। इसलिए कृषि विभाग ने शिवपुरी जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया है। कृषि विभाग ने टिड्डी दल को भगाने के लिए किसानों को कुछ उपाय सुझाए हैं। जैसे ध्वनि विस्तार यंत्र, ढोल, डीजे, थाली बजाना, ट्रैक्टर का साइलेंस निकालकर शोर करा आदि उपाय प्रभावी रहेंगे।
उप संचालक कृषि यूएस तोमर और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश कुमार भार्गव ने भी किसानों को टिड्डी दल से अपनी फसलों को बचाने के लिए अलर्ट जारी कर उपयोगी सलाह दी हैं। टिड्डी दल का आक्रमण नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन जिलों में हो चुका है। निकट भविष्य में भी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र टिड्डी दल प्रवेश करने की संभावना है। इसलिए शिवपुरी जिले में अलर्ट जारी किया गया है। टिड्डी दल के आक्रमण की स्थिति में नियंत्रण के लिए मध्य रात्रि से या सुबह 4 बजे से नियंत्रण कार्य शुरू किए जा सकते हैं। क्योंकि सुबह 7 बजे तक ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। उक्त अवधि के बाद नियंत्रण करना कठिन होगा। टिड्डी दल को भगाने के लिए विभाग द्वारा दर्शाए गए उपाय अपनाना होंगे।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया
टिड्‌डी दल के आक्रमण को देखते हुए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। दूभाष क्रमांक 07542.252713, मोबाइल नंबर 9165515963, 9862636631, 9926519255 पर किसान सूचना दे सकते हैं। बता दें कि राजस्थान के मनासा, भानपुरा क्षेत्र तक टिड्डी दल आ चुका है। टिड्डी दल का आक्रमण कभी भी शिवपुरी जिले में हो सकता है।
अंडे खत्म करने खेतों में कल्टीवेटर या रोटावेटर चलाएं
साथ ही खेतों में बैठते हुए शाम को दिखाई देने पर रात में ही कल्टीवेटर या रोटावेटर चलाकर पीछे से खंबाए लोहे का पाइप बांधकर चलाएं जिससे पीछे की जमीन समतल हो जाएं। टिड्‌डियां और उसके अंडे जमीन में दबने से नष्ट हो जाएंगे। कीटनाशक दवा क्लोरोपायरिफास, क्लोरोपायरिफास, लेम्ड़ासयहेलोथ्रिन में से कोई भी 500 लीटर पानी में मिलाकर नियंत्रित किया जा सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!