Press "Enter" to skip to content

5 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, सिल्लापुर चौराहे पर हाईवे पर बने प्रतिक्षालय से पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी की करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिल्लापुर चौराहे पर हाईवे पर बने प्रतिक्षालय से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये है।

थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा कुमार मृधा उम्र 20 साल के रूप में हुई है। वह ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र के टीकुला, वार्ड क्रमांक 19 का निवासी है। आरोपी के पास से स्मैक के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी मिला है।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी शिवपुरी और गुना क्षेत्र में स्मैक बेचने की फिराक में था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से भूरे रंग का स्मैक पाउडर मिला।

आरोपी कृष्णा कुमार मृधा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जब्त स्मैक की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!