Press "Enter" to skip to content

प्राईवेट एसोशिएशन एवं अन्य संस्थाओं ने नरवर में स्वच्छता को समर्पित एक कार्यक्रम का किया आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि आज हमारे द्वारा एक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम रखा गया था जिसके माध्यम से हम हर व्यक्ति को स्वच्छ एवं स्वास्थ्य रहने के लिए जागरूक रहने के विचार व्यक्त किये गए. इस कार्यक्रम में प्राईवेट स्कूल्स एसोशिएशन एवं और भी संस्थान ने भाग लिया. यह कार्यक्रम नरवर एक खम्मी बाजार से शुरू होकर नरवर किले पर सभी लोगों ने जाकर पसरदेवी माता मंदिर पर जाकर साफ सफाई व स्वच्छता से जुड़ी ऐक्टवीटीज की गई.

श्री गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम क्षेत्र के लोगो जागरूक करना चाहते हैं हमारे यहां पर कोई भी बाहर या नरवर का व्यक्ति किसी भी प्राकर की गंदगी ना फैलाएं और नरवर में हर जगह स्वच्छता होना चाहिए और बाहर के हर पर्यटन को लगे कि नरवर में किसी भी प्रकार की कोई गंदगी नहीं है यह एक अच्छा संदेश हमारे क्षेत्र से लेकर जाएं यह हमारे कार्यक्रम मैं भाग लेने वाले सभी संस्थाओं के लोगों की सोच है इस कार्यक्रम में उपस्थित जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष धीरज गुप्ता,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नरवर मंगरौनी के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कुशवाह , उपाध्यक्ष सिरदार सिंह कुशवाह , सचिव संजय भार्गव , कोषाध्यक्ष नवीन जैन , अशोक रावत विधायक प्रतिनिधि पोहरी, वीरेंद्र मिश्रा ,बलीउल्लाह खान, नीरज भार्गव , प्रशांत त्रिपाठी ,धीरज गुप्ता , दीपक अर्धवर्यू , लोकेश सोनी, राधे रावत, शुभम जैन, तालिब अली, चंदन कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, अशोक रावत, ताहिर अली, प्रकाश बघेल, दिलशाद अहमद आदि लोग ने कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें करीब 200 व्यक्ति और 50 स्कूलों के बच्चे सामिल हुए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!