झगड़ा रोकने पर चचेरी बहन की मारपीट ,मामला दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कोर्ट रोड पर रहने वाली एक युवती की उसके ही चचेरे भाई ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जेठानी व देेवरानी के बीच हो रहे झगड़े को युवती द्वारा रोका जाना बताया जा रहा हैै। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विधि चौबे पुत्री अमित चौबी निवासी सेंट्रल बैंक के सामने कोर्ट रोड ने बताया कि बीते रोज नहाकर आ रही थी तो उसने देखा कि मां अनीता व ताई आपस में बहस कर रही थी। जब ताई को बहस करने से मना किया तो वहां ताई का लड़का मधुर पुत्र मनोज चौबे आ गया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवती थाने आई और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।