Press "Enter" to skip to content

गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड 2025 (IMO) में रचा इतिहास, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव / Shivpuri News

शिवपुरी से अंतरराष्ट्रीय मंच तक तय किया सफलता का सफ़र

शिवपुरी: गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड 2025 (IMO) में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

कक्षा 2 की मेधावी छात्रा विधि सिकरवार ने प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रैंक 16 प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उपलब्धि केवल जिला या राज्य स्तर तक सीमित न होकर उन्हें विश्व स्तर के श्रेष्ठ युवा गणित प्रतिभागियों में स्थान दिलाती है। SOF द्वारा प्रदान किया जाने वाला आधिकारिक प्रमाण-पत्र, पदक एवं नकद पुरस्कार अप्रैल माह में प्राप्त होने की संभावना है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा प्रातःकालीन सभा में विधि सिकरवार को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में विद्यालय के लिए गर्व का विषय यह भी है कि कक्षा 3 के छात्र निशांत बघेल, कक्षा 4 के छात्र हृदयांश सिंघल एवं कक्षा 4 की छात्रा नित्या गुप्ता का चयन SOF मैथमेटिक्स ओलंपियाड के द्वितीय स्तर के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा ग्वालियर में आयोजित की जाएगी, जहाँ वे गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन सभी उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण, समर्पित शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी प्रदान की जाती है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!