शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छितरी में एक दुकानदार की दो लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण युवकों में हो रहे विवाद को रोकना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
श्यामू पुत्र मोेहनसिंह वैश निवासी छितरी ने बताया कि 19 मई को दोपहर के समय उसकी दुकान पर राघवेंद्र उर्फ डिन्की वैश व आकाश वैश आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब श्यामू ने झगड़ा करने से मना किया तो दोनों ने मिलकर गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने गया और मामले में पुलिस को केस दर्ज करवाया।




