शिवपुरी: शहर के कोर्ट रोड पर गुरुवार शाम वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच बाजार हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम कोर्ट रोड स्थित रावत मेडिकल के सामने एक कार खड़ी की गई थी। मेडिकल संचालक ने कार हटाने को कहा, जिस पर कार सवारों और संचालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया।
वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल दिख रहे हैं। इस घटना के कारण करीब आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई। रात में दोनों पक्षों के परिचितों के बीच समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई और आपसी राजीनामा कर लिया गया।







Be First to Comment