Press "Enter" to skip to content

पिछोर में दिव्यांग व्यक्ति की किराने की गुमटी में आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर के वार्ड नंबर 11 आदिवासी बस्ती में रहने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति की किराने की गुमटी में बीती रात आग लग गई। आग में गुमटी में रखा हुआ सारा सामान, फ्रिज, नगदी 20 हजार रुपए, चांदी के आभूषण और एक मोबाइल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

फरियादी ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित का कहना है कि वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। जब रात में आसपास के लोगों ने बताया कि गुमटी में आग लग गई है, तब जाकर सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक सब कुछ जल चुका था। दुकान के बाहर रखी हुई तीन पहिया गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई और वह भी पूरी तरह से जल गई।

पीड़ित ने शासन से मदद की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह दोनों पैरों से विकलांग हैं और यही दुकान एकमात्र रोजी-रोटी का साधन था, जो अब जलकर खाक हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!