Press "Enter" to skip to content

पंचमुखी हनुमान मंदिर से दानपेटी चुराकर भागा चोर, घटना सीसीटीवी में हुई कैद / Shivpuri News

शिवपुरी पंचमुखी हनुमान मंदिर से मंगलवार रात एक अज्ञात चोर दानपेटी चुरा ले गया। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर के पुजारी सोनू शर्मा ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे मंदिर बंद कर घर चले गए थे।
बुधवार सुबह 5 बजे सफाईकर्मी कैलाश योगी ने उन्हें दानपेटी गायब होने की जानकारी दी। पुजारी तुरंत मंदिर पहुंचे। देखा तो सिंदूरी रंग की लोहे की दानपेटी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि रात करीब 2:45 बजे एक युवक मंदिर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसा। फिर दानपेटी उठाकर भाग गया। पुजारी के अनुसार पेटी में करीब 6 हजार रुपए थे।

इसमें 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोट और चिल्लर शामिल थे। दानपेटी को आखिरी बार 31 जनवरी को खोला गया था। चोरी हुई पेटी की कीमत करीब 2100 रुपए बताई गई है।ल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!