Press "Enter" to skip to content

शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय मलावनी के प्राचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा पर शिक्षक नवेन्दू साहू ने लगाए अभद्र भाषा और मारपीट करने के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय मलावनी के प्राचार्य पर स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने मारपीट सहित चतुर्थ श्रेणी के कार्य जैसे झाड़ू लगवाने के गंभीर आरोप लगाए हैँ.

जानकारी के अनुसार शिक्षक नवेन्दू साहू ने बताया कि वह मलावनी के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ है. 31 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे स्कूल कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य देवेंद्र शर्मा ने गाली गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. साथ ही बच्चों एवं स्टाफ के सामने मारपीट की

इसके अलावा प्राचार्य के द्वारा चतुर्थ श्रेणी के काम जैसे कि झाड़ू लगाने जैसे काम कराए जाते हैं. इसके बाद शिक्षक ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है. अगर कार्रवाई नहीं होती है तो शिक्षक ने आत्महत्या की चेतावनी दी हैँ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!