शिवपुरी: जिले की रन्नोद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हमला करने वाले चार आरोपियों सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार आरक्षक अवधेश शर्मा की शिकायत पर रन्नोद थाने में चार नामजद सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज हुआ है. बता दें कि 31 जनवरी 2026 को रन्नोद थाने के बाहर चेकिंग चल रही थी. चैकिंग पर आरक्षक अवधेश शर्मा के साथ सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह राजपूत आरक्षक सिद्धनाथ गोड चैकिंग में शामिल थे. शाम के 4:30 बजे के आसपास इको गाड़ी से जिसका नंबर एमपी 08 ZJ 4676 था जो की पिछोर तरफ से आ रही थी जिसके चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था जिसे साइड में ख़डी कर उसका चालान काटने को कहा गया. इसी दौरान रन्नौद के निवासी नीतेश जाटव, कालीचरण जाटव, जीतू जाटव मोटरसाइकिल से आए और कहने लगे कि यह हमारे रिश्तेदार गाड़ी है इसका चालान कैसे काट दिया. जिसके बाद नीतेश जाटव, कालीचरण जाटव, जीतू जाटव एवं इको गाड़ी के चालक मनोज जाटव एवं दो-तीन महिला एवं अन्य लोगों ने एकराय होकर मारपीट कर दी. सड़क किनारे से फर्शी का टुकड़ा उठाकर आरक्षक के सिर में मार दिया. जिसके कारण खून निकल आया. वहीँ मारपीट के दौरान उनके लोग खुद ही गिर पड़े जिसके कारण उन्हें भी चोट आई थी. वहीं सभी लोगों ने जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद आज रन्नोद थाना पुलिस ने चारों आरोपियों सहित दो-तीन अन्य महिलाएं एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.







Be First to Comment