शिवपुरी: सांदीपनी विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महाविद्यालय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह लोधी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय परिसर में खेल मैदान की मांग रखी गई।
ज्ञापन प्राप्त होते ही विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए विद्यार्थियों की मांग को जायज ठहराया और मौके पर ही विद्यालय में खेल मैदान निर्माण की घोषणा कर दी। विधायक की इस घोषणा से विद्यालय के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य टेकचंद जी जैन भी उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक प्रीतम सिंह लोधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल मैदान के निर्माण से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।







Be First to Comment