Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर की ह्दय विदारक दुर्घटना को लेकर अग्रवाल समाज ने जताई संवेदना, दी श्रद्धांजलि | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्वालियर में सोमवार के रोज हुई ह्दय विदारक दुर्घटना पेंट में लगी आग से एक भवन में रह रहे अग्रवाल समाज के 7 परिजनों की एक साथ आकस्मिक मौत होने को लेकर समाज में गहन शोक की लहर व्याप्त है। शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने और मृत आत्माओं की आत्मशांति हेतु मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के तत्वाधान में स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में शोक संवेदना हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल, महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, प्रचार मंत्री विकास गोयल, महिला महामंत्री रेणु सिंघल व राजेश गोयल रजत मौजूद रहे। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से श्रद्धांजलि स्मृति शेष पर सभी अग्रवाल समाज बंधुजनों की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि समाज की ओर से व्यक्त की गई।   
भारत विकास परिषद ने भी की शोक संवेदना व्यक्त
इसी क्रम में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की समस्त शाखाओं की ओर से भी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए अभय कोचेटा ने बताया कि भाविप के प्रांतीय महासचिव व दायित्व प्रभारी युगल गर्ग के ससुराल पक्ष ग्वालियर में बीते सोमवार के रोज ह्दय विदारक दुर्घटना घटित हुई जिससे समस्त भाविप की शाखाओं में शोक व्याप्त है और समस्त शाखाओं द्वारा इस दु:ख की घड़ी में युगल गर्ग को ढांढस बंधाया और ससुराल पक्ष में इस दुर्घटना का शिकार हुए 7 लोगों की असामायिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!