Press "Enter" to skip to content

मेडिकल संचालक दुकान के बाहर फेंक रहे कचरा, संक्रमण का बढ़ा खतरा | Shivpuri News

शिवपुरी। प्राइवेट मेडिकल दुकान संचालकों द्वारा दिन भर दुकान पर दवा देने के बाद शाम को दुकान से निकलने वाला कचरा, निडिल, इंजेक्शन और ड्रिप आदि सामग्री खुले में डाली जा रही है। गौरतलब है कि नगर मेडिकल की कई दुकानें संचालित है। सबसे अधिक दुकानें अस्पताल रोड, राजेश्वरी रोड, कोर्ट रोड पर संचालित हैं। इन दुकानों के संचालक कचरे को नष्ट न करते हुए खुले में सड़क पर फेंक रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। 
मामले को लेकर कुछ समय पहले यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने कुछ मेडिकल दुकान संचालकों पर चालानी कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बाद हालात जस के तस हो गए हैं। अधिकतर मेडिकल की दुकानों पर डस्टबिन नहीं है। दिन भर कचरा सड़क पर फैलता रहता है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश है कि निकलने वाले कचरे को न फेंककर उसे नष्ट किया जाए, लेकिन मेडिकल संचालक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और खुलेआम सड़क पर कचरा फेंक रहे हैं। 
बाजार मेडिकल कचरों और बायो मेडिकल कचरों से पटा हुआ है। मेडिकल संचालक दुकान के बाहर ही कचरा फेंक देते हैं जिससे हेल्थ जोन बीमारियों का घर बनता जा रहा है।
इस तरफ न तो स्वास्थ्य विभाग का ध्यान है और न ही नगर पालिका और जिला प्रशासन को इसकी चिंता है, प्रतिदिन कई किलो मेडिकल कचरा बाहर निकाला जाता है, लापरवाही के कारण इसे यत्र-तत्र फेंक दिया जाता है जिससे आम लोगों में संक्रमण का खतरा बना रहता है, शहर में प्रदूषण का एक कारण यह भी है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कई मानक तय किए हैं लेकिन कहीं उसका पालन नहीं हो रहा है। यही कारण है कि सीरिंज और प्लास्टिक कचरों का जहां-तहां अंबार लगा दिया जाता है।  
यदि समय रहते शहर की इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में महामारी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, सड़क किनारे फेंका जाता है कचरा मेडिकल कचरों को फेंकने के लिए कोई खास जगह चिह्नित नहीं किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!