Press "Enter" to skip to content

किसानों की उपज लूटने वाले बूढ़ाडोंगर संस्था प्रबंधक पर हुई एफआईआर | Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर में सोसायटियों पर किसानों से अवैध वसूली का वीडियो वायरलए कार्रवाई से बच रहा प्रशासन समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी में किसानों से तय मात्रा से ज्यादा तौल और प्रति बोरी 10 रु. वसूलने पर बूढाडोंगर सोसायटी प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज हो गया है। बदरवास थाने में 13 दिन बाद यह दूसरा प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। उधरए पिछोर क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों पर सोसायटियों द्वारा किसानाें से खुलेअाम अवैध वसूली की जा रही है। इसके वीडियाे.अाॅडियाे भी सामने अाए हैंए फिर भी अब तक काेई कार्रवाई नहीं की गई।
सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं प्रशासक चमन सिंह ने बदरवास थाने में आवेदन देकर प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बूढ़ाडोंगर के प्रभारी ;प्रबंधकद्ध गंगेश यादव के खिलाफ गुुरुवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। खरीदी केंद्र पर 50 किलाे अनाज तौलने पर 800 ग्राम ज्यादा तौल की जा रही थी यानी एक बाेरी में 50 किलाे की बजाय 50 किलाे 800 ग्राम गेहूं ताैला जा रहा था। इसके अलावा उपार्जन नीति का हवाला देकर किसानाें से प्रति बोरा 10 रुपए नगद वसूले जा रहे थे। बूढ़ाडोंगर सोसायटी पर अनाज बेचने वाले किसानों से धोखाधड़ी कर तुलाई के नाम पर दस रुपए प्रति बोरा राशि ली गई। निर्धारित मात्रा से अधिक तौल की गई। उधर पिछोर एसडीएम उदय सिंह सिकरवार का कहना है कि क्षेत्र में एक उपार्जन केंद्र से किसान का वीडियो सामने आया है जिसमें किसान से पैसे लिए जा रहे हैं। इस वीडियो की जांच के लिए प्रशासक को भेजा हैए लेकिन किसी भी किसान ने मौके पर शिकायत नहीं की है।
तहसीलदार की जांच में हुआ था ठगी का खुलासा
बता दें कि 2 मई को बदरवास तहसीलदार डीडी शर्मा ने बूढाडोंगर सोसायटी के गेहूं खरीदी केंद्र की जांच की थी। किसान रामअवतार यादव निवासी बूढाडोंगर एवं बलवीर यादव ने कहा था कि गेहूं तौलने के एवज में किसानाें से 10 रुपए अलग से देने को कहा गया है। सोसायटी प्रबंधक गंगेश यादव ने कहा कि प्रति बोरा पैसे देने पड़ेंगेए तभी गेहूं तौलेंगे। 50 किग्रा की तौल पर उनके द्वारा प्रति बोरा 50.290 किलो से 50.800 किग्रा वजन तौला गया जबकि उपार्जन केंद्र नीति में जिंस की तौल बोरा सहित पीपी वारदाना 50.135 किग्रा होना चाहिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!