शिवपुरी। कोरोना वायरस के चलते अलग-अलग राज्यों से पलायन करने वाले गरीब मजदूरों के लिए शुक्रवार को भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने सभी लोगों को धूप से बचने के लिए गमछे और जो मजदूर नंगे पैर थे उन्हें चप्पल पहनाई एवं सभी को ठंडे पानी की बिसलेरी की बोतल भेंट की। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा, सचिव उमेश मित्तल, कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, परिषद के संरक्षक पोहरी से पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, परिषद के सदस्य राजेश सिंघल, नीरज गोयल, संजीव जैन, प्रगीत खेमरिया, तरुण अग्रवाल, निधि वर्मा, अरुण वर्मा, गणेश धाकड़ एवं नवीन मलिक मौजूद रहे।




