Press "Enter" to skip to content

कियोस्क संचालक पर राशि हड़पने, धोखाधड़ी के आरोप, एसपी से शिकायत, बैंक स्टेटमेंट से हुआ खुलासा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कियोस्क संचालक पर ग्राहकों ने राशि हड़पने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं. जिसकी शिकायत आज पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से की है.

जानकारी के अनुसार रजनी पत्नी प्रताप कुशवाह निवासी सतनबाड़ा ने बताया कि कियोस्क प्रमोद कुमार सक्सेना के नाम से दर्ज है. लेकिन उसका संचालक अजय खटीक एवं प्रमोद कुमार सक्सेना का पुत्र कर रहा है. रजनी पत्नी प्रताप कुशवाहा ने 1 लाख की एफडी की थी. जिसकी रसीद 25 हजार रुपए की 4 दी गई थी. लेकिन जब उसने बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो उसकी किसी प्रकार की एफडी नहीं थी. सभी रसीद फर्जी दी गई थी जिसकी शिकायत एसपी से की है.

वहीँ जगदीश पुत्र खचेरा कुशवाह निवासी सतनबाड़ा ने बताया कि उसके खाते में उसने अपनी मेहनत मजबूरी कर राशि जमा की थी लेकिन जब वह बैंक में स्टेटमेंट निकलवाने गया तो उसके खाते में 2 लाख 77 हजार राशि का अंतर पाया गया जो कि उसे कियोस्क संचालक द्वारा खाते में जमा नहीं किया गया हैं. जब उसने कियोस्क संचालक से बात की तो उसने कहा कि हम पैसा चुका देंगे. लेकिन आज दिनांक तक पैसा नहीं चुकाया है. जिसकी शिकायत सभी लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!