Press "Enter" to skip to content

मंदिरों को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवचपुरी। अशोकनगर जिले के नई सरायं निवासी एक युवक जानकी प्रसाद शाक्य ने शिवपुरी के मगरौनी निवासी दीपक मौर्य नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपित दीपक मौर्य ने मंदिरों को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसे पढ़कर फरियादी ने आरोपित से इस तरह की पोस्ट न डालने के लिए कहा था, लेकिन इसके बाद भी आरोपित अभद्र टिप्पणियां करता रहा, उसकी इस टिप्पणी से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुईं और इसी कारण फरियादी ने नई सरायं थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपित दीपक मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार 14 मई को आरोपित दीपक मौय्र ने हिंदू धर्म और योनी माता मंदिर को लेकर अभद्र पोस्ट फेसबुक पर की जिसे देखकर फरियादी जानकी प्रसाद शाक्य ने उस पोस्ट पर टिप्पणी कर अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन इसके बाद भी आरोपिल लगातार मंदिरों और भगवान को लेकर टिप्पणी करता रहा और भगवान को लेकर इतने गंदे शब्दों का प्रयोग किया जो सहन करने योग्य नहीं थे। इस पोस्ट को लेकर अन्य लोगों ने भी पढ़ा और इस तरह की पोस्ट करने वालों के खिलाफ नई सरायं के लोगों ने थाने में एक आवेदन दिया और शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!