Press "Enter" to skip to content

मोहरी सागर डेम प्रबंधक की मछली का शिकार कर रहे दो युवकों ने की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। नरवर के मोहनी सागर डेम में मछली का शिकार कर रहे दो युवकों को डेम प्रभारी अनिल शिंदे ने पकड़ लिया। जिससे नाराज दोनों युवकों ने शिंदे की मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 4 बजे मोहनी सागर डेम के प्रभारी प्रबंधक अनिल पुत्र शिवाजी राव शिंदे को सूचना प्राप्त हुई थी कि डेम में दो युवक पंजाब बरार व संजय बरार प्रतिबंध के बावजूद भी मछलियों का शिकार कर रहे हैं। इस सूचना पर शिंदे ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया तभी दोनों आरोपित उग्र हो गए और शिंदे की मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!