शिवपुरी। वाणगंगा उपकेंद्र के 33 केव्ही घसारी टेपिंग तथा 33 केव्ही भगोरा फीडर पर 23 मई को मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण बिजली बंद रहेगी।
आज 33 केव्ही घसारी टेपिंग फीडर के बंद रहने पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टूरिस्ट विलेज एवं घसारी सीएमओ नगर पालिका वाटर प्लांट कनेक्शन तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भगोरा, पाठखेड़ा, बांसखेडी एवं विलोकलां से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एचटी उपभोक्ता क्षेत्र प्रभावित रहेगा।




