Press "Enter" to skip to content

अंधे हत्याकांड का खुलासा : झगड़े की वजह से पत्नी के हाथ-पैर बांधे और 40 किलो का पत्थर बांधकर डूबो दिया समोेहा डेेम में | Karera News

पकड़े जाने के डर से 1 साल की बेटी को भी फेंका
 
शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ेे गए आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार झगड़ा कर भाग जाती थी इससे नाराज होकर उसके साड़ी से हाथ-पैर बांधकर और उसी साड़ी में 40 किलो का पत्थर डालकर डूम में फेंक दिया। पकड़े जाने के डर से युवक ने भी अपनी एक साल की बेटी को पत्नी की साड़ी से बांधकर फेंक दिया। 
चौकीदार की सूचना पर 14 मई को पुलिस ने अज्ञात महिला का शव समोहा डैम से बरामद किया था। लाश चार से पांच दिन पुरानी होने की वजह से काफी हद तक सड़ व गल गई थी। जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएम रिपोर्ट 20 मई को भेजी जिसमें पता चला कि महिला के हाथ व पैर साड़ी से बंधे थे और 40 किग्रा के पत्थर के साथ पानी में डुबोया गया था। सांस रुकने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या और साक्ष्य मिटाने पर धारा 302, 201 भादवि का मुदकमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। विवेचना अधिकारी चेतन शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि टोकनपुर गांव से महिला लापता है। पुलिस 21 मई को तलाशते हुए कैलाश जाटव के घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि वह तो खेत पर गया है। पुलिस खेत पर पहुंची तो कैलाश जाटव मिल गया। पत्नी के बारे में पूछने पर बताया कि वह तो बच्ची को लेकर कहीं भाग गई है। अक्सर इसी तरह भाग जाती है। पुलिस ने करीब 6 से 7 घंटे कड़ी पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अज्ञात महिला की लाश को अपनी पत्नी भारती जाटव का होना स्वीकार कर लिया। 21 मई को आरोपी ने खुलासा किया कि पत्नी के साथ उसने अपनी बेटी लाली जाटव को भी समोहा डैम में जिंदा डुबो दिया था। निशानदेही पर पुलिस ने मछुआरों की मदद से बच्ची की लाश को बरामद कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!