शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल द्वारा शिक्षा सत्र 2019.20 में जिला उत्कृष्ट विद्यालय ;शाउमावि क्रं. 1द् शिवपुरी में कक्षा.9वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 8वीं में उत्तीर्ण एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों से आवेदन पत्र वेवसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है। साथ ही परीक्षा 10 मार्च 2019 को प्रातः 9:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित समस्त विस्तृत विवरण वेवसाइट ूूूwww.mpsdc.gov.in/rmsa, www.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
जिला उत्कृष्ट विद्यालय शाउमावि क्रं.1 शिवपुरी के प्राचार्य श्री विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक हैए इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाकर उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। शासन के नियमानुसार एससी, एसटी, ओवीसी एवं विकलांग को आरक्षण जिलेवार दिया जाएगा। जिला उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिला मुख्यालय एवं प्रदेश के समस्त 313 विकासखंड मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु शुल्क 100 रुपए होगा, जो ऑनलाइन आवेदन करते समय कियोस्क सेंटर के माध्यम से भुगतान होगा।





Be First to Comment