Press "Enter" to skip to content

नेशलन लोक अदालत 9 मार्च को-shivpuri news

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणए जबलपुर के निर्देशन में तथा जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी आरबी कुमार के मार्गदर्शन में 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 
अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद कुमार ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, बैंक रिकवरी के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर से संबंधित ऐसे प्रकरण जो न्यायालय के समक्ष लंबित नहीं हैं, उनका प्रीलिटिगेशन स्टेज पर निराकरण किया जाएगा। 
ऐसे पक्षकारगण जो अपने प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वह अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रमोद कुमार एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!