ग्वालियर: परीक्षा देने जा रहे 9वीं कक्षा के छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत / Gwalior News

ग्वालियर। 15.03.2021 / ग्वालियर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र सेंट्रल स्कूल के कक्षा नौंवी के छात्र थे। जानकारी के अनुसार सेंट्रल स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौवी के छात्र दिव्यांशु सोलंकी और आशीर्वाद रघुवंशी परीक्षा देने स्कूल गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए जिसमें दोनों की मौत हो गई। 

दुर्घटना की सूचना पर सबसे पहले मौके पर पहुंचे डीएसपी ट्रैफ़िक नरेश अन्नोटिया ने तत्काल  ठाठीपुर थाने को फोन लगाकर उनके स्टाफ को बुलाया और सेंट्रल स्कूल के स्टाफ को बुलवाया। छात्रों की पहचान दिव्यांशु सोलंकी और आशीर्वाद रघुवंशी के रूप में की। पुलिस ने शव को FRV में रखवाकर अस्पताल भिजवाया। डीएसपी अन्नोटिया ने बताया कि घटना को देखकर लगता है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने छात्रों की मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मारी जिससे वो उछलकर टॉयलेट से टकराये और उनकी मौत हो गई।

संबंधित खबरें