
आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
िशवपुरी। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2019) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्थित ‘‘पोलो ग्राउंड’’ तात्याटोपे स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। यह जानकारी जिला कलेक्टर अनुग्रह पी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आज आयोजित बैठक में दी गई।
जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में आयोजित की गई बैठक में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह तवर सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर अनुग्रह पी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सांैपते हुए निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व होने के कारण गणतंत्र दिवस की तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूरी गरिमा के साथ हो। अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की जो जबावदारी सौंपी गई है, उसे पूरी गंभीरता के साथ लें।
जिला कलेक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पोलाग्राउंड (तात्याटोपे स्टेडियम) में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जहां समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेगे। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच की साज-सज्जा ध्वजारोहण की व्यवस्था करने के रक्षित निरीक्षक पुलिस को निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस का समारोह पूरी गरिमा के साथ आयोजित हो। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व निर्धारित कर अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि समारोह स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, न्यायाधीश, पत्रकारों एवं महिलाओं के लिए बैठक की पृथक-पृथक व्यवस्था रखी जाएगी। जिसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जबावदारी निर्धारित की गई।
बैठक का संचालन करते हुए डिप्टी कलेक्टर आरएस सिंडोस्कर ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुबह 8.30 बजे मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेगी। मुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को शाॅल, श्रीफल से सम्मान कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित होने वाली संयुक्त परेड में पुलिस, एसएएफ, सीआरपीएफ, वन, होमगार्ड, एनसीसी, फिजीकल काॅलेज, स्काउट एवं गाईड आदि की टुकडियां भाग लेंगी। जिसकी तैयारियां 17 जनवरी से शुरू होगी और अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को की जाएगी। समारोह स्थल पर छात्र-छात्राओं एवं जनसामान्य हेतु अस्थाई एवं मोबाइल टोयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति पर आधारित हो, आयोजित समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, जलसंसाधन, जिला उद्योग एवं व्यापार, शिक्षा, जनशिक्षा केन्द्र, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान, नगर पालिका, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, पशु चिकित्सा, वन, मत्स्य आदि की चलित झांकियां निकाली जाएगी। इनकी विषयवस्तु 22 जनवरी 2019 तक सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाए। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने नाम से व्यक्तिगत पुरस्कार वितरण नहीं किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।






Be First to Comment