![]() |
| File photo |
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम राजा की मुढ़ैरी में रहने वाली वर्षा पुत्री जगदीश जाटव ने रविवार सोमवार की रात तालाब में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। युवती के परिजन जब सुबह जागे और उन्हें युवती नहीं दिखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो जिसके बाद युवती का शव तालाब से बरामद किया गया। वर्षा ने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
तालाब की पार पर मिली चप्पल तो किया पुलिस को सूचित, 8 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
सुबह जब वर्षा घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो तालाब की पार वर्षा की चप्पल दिखी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिरसौद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 8 घंटे के रेस्क्यू कर युवती का शव बरामद किया गया और उसके बाद पीएम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।







Be First to Comment