
पिछोर। नगर के पाठक मोहल्ला पिछोर में एक घर से अज्ञात चोर 85 हजार रुपए कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राकेश पाठक पुत्र लक्ष्मण प्रसाद पाठक निवासी पाठक मोहल्ला के घर अज्ञात चोर रात में घुस आए। रात करीब 2 बजे चोर नीचे की मंजिल से आए और अलमारी तोड़ दी। चोरों ने सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित लगभग पांच तौला सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।






Be First to Comment