शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद गुना-शिवपुरी के निर्देशन में आज 1 फरवरी को लिटिल एंजेल स्कूल में कान एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव, हरवीर रघुवंशी, राजेंद्र शर्मा, रवि कुलश्रेष्ठ, कार्यक्रम संयोजिका पूनम कुलश्रेष्ठ, पार्षद आकाश शर्मा, सिद्धार्थ लड्ढा, राजेंद्र शर्मा (पिंकी), शंकर खटीक, जूलियस चौहान, उषा भार्गव, ज्योति यादव, इरशाद रयेइन,ने किया। शिविर में विशेष रूप से मुन्नालाल कुशवाह, राकेश गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया। नोएडा से आए डॉ. शशांक, डॉ. रोहित ने कान की जांच की जिसमें श्रवण यंत्र दिए तथा मोतिया बिंद के लिए नेत्र चिकित्सक कल्याणसिंह, पवन, जीतेन्द्र कुशवाह, ऋषि भार्गव, देवेंद्र, प्रदीप ने रोगियों का उपचार किया। कैंप में 800 रोगियों का परीक्षण किया गया और मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए गुना भेजा गया।
आज कोलारस एवं बदरवास में लगेगा शिविर
सांसद प्रतिनिधि एवं मिशन सदस्य हरवीरसिंह रघुवंशी ने बताया कि अंचल के आमजन को उनके स्थलों पर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस हेतु माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आंख एवं कान की जांच व ऑपरेषन का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 2 फरवरी शनिवार को सुबह 10ः30 से दोपहर 2 बजे तक कल्याण जी गार्डन कोलारस तथा नगर पंचायत बदरवास 3 फरवरी रविवार को जेके गार्डन खनियांधाना तथा मंगल भवन बामौरकलां, 4 फरवरी सोमवार को कपूर भवन शिवशंकर नगर भौंती तथा संत कैलाशगिरी उमावि खो में शिविर आयोजित किया जाएगा।






Be First to Comment