शिवपुरी। एसडीएम राजस्व कोलारस शीष तिवारी ने आग में जलने एवं पानी में डूबकर मृत्यु होने के दो प्रकरणों में मृतकों के परिजनों 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। एसडीएम राजस्व कोलारस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कोलारस के वार्ड नंबर 1 राई रोड़ निवासी मृतक विष्णु पुत्र संग्रामसिंह भगत की आग में जलने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पिता संग्राम सिंह भगत को 4 लाख रुपए एवं तहसील बदरवास के ग्राम पीरोंठ निवासी मृतक रविन्द्र पुत्र दुर्जनसिंह कुशवाह की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस मां शारदाबाई पत्नी दुर्जनसिंह कुशवाह को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।



