Press "Enter" to skip to content

ग्वाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 8 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी- समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और समाज संगठन को संगठित करने के उद्देश्य से ग्वाल समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन अखातीज के अवसर पर गुलाबगंज कैंट गुना में आयोजित किया गया। जिसमें 8 जोड़ों ने अपने नव दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की। इस विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामसेवक मोरिया(ग्वाल) रहे जबकि सम्मेलन समिति के संरक्षक मण्डल में कैंट से लालाराम दीवान, ऊंकार मोरिया, घोसीपुरा मोतीलाल चौधरी, बबलू कछवाए, बजरंगगढ़ से लक्ष्मण चौधरी, गोकल दीवान कर्नेलगंज, शिवाजी नगर से हीरालाल महाते, बबलू दीवान व उपाध्यक्ष किशन सिंह पचौरी घोसीपुरा, रतन चंदेल कर्नेलगंज, तोताराम हिन्नवार बजरंगगढ़, बाबू स्वामी कैंट, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान ररहा कैंट, सुरेश कछवाए कर्नेलगंज, बबलू दीवान घोसीपुरा एवं घनश्याम स्वामी बजरंगगढ़ गुना ने महती भूमिका निभाई और इस आयोजन को सफल बनाया। ग्वाल समाज के इस विवाह सम्मेलन में विभिन्न छावनियों के 8 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर अपने नव दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की। कार्यक्रम में दूर-दराज से हजारों लोगों ने उपस्थित प्रदान कर इस कार्यक्रम को तन-मन-धन प्रदान कर सफल बनाया। इसके अलावा समाज के कई सेवाभावी समाज बन्धुओं ने विभिन्न उपहारों के माध्यम से अपने सेवा कार्य को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से पूर्ण कर नव दाम्पत्य जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। वहीं दूर-दराज छावनियों से आए हुए महाते, दीवान एवं चौधरी सहित समाज के प्रतिभावान जनप्रतिनिधि, समाजसेवक एवं सेवाभावी लोगों का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजक कमेटी ग्वाल समाज विवाह सम्मेलन समिति द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाज बन्धुओं से दानदाता स्वच्छेपूर्वक नगदी, वस्तु, सामग्री आदि उपहार के रूप में सम्मेलन को प्रदाय कर पुण्यलाभ अर्जित किया गया। कार्यक्रम में ग्वाल समाज के युवा लेखक पुरूषोत्तम हिन्नवार द्वारा लिखित स्मारिका गौपराष्ट्र के वैदिक क्षत्रिय ग्वाल का भी मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचित करते हुए स्मारिका लेख के कार्योँ की प्रशंसा की और शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विवाह सम्मेलन समिति के रतन चंदेल व पार्षद गणेश ग्वाल द्वारा संयुक्त रूप से किया अंत में आभार प्रदर्शन सम्मेलन समिति  अध्यक्ष रामसेवक ग्वाल द्वारा व्यक्त किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!