सर्पदंश से मृत्यु होने पर परिजनों को 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत-shivpuri news

शिवपुरी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोलारस आशीष तिवारी ने सर्पदंश के दो प्रकरणों में मृतकों के परिजनों 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। एसडीएम राजस्व कोलारस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बदरवास के ग्राम सजाई निवासी मृतक पप्पू पुत्र धरयाव चिडार की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस पत्नी गुड्डी बाई को 4 लाख रुपए एवं तहसील बदरवास के ग्राम इंदार निवासी मृतक आनंद पुत्र कन्हैया गोस्वामी की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस मां मुन्नीबाई पत्नी कन्हैया गोस्वामी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।