शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शिवपुरी से गुना जा रही बस में एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाह को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बस में बैठी आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर वाहनों का जाम लग गया और मौके पर मौजूद लोग बस में बैठी सवारियों व घायल हुए लोगों को बस से बाहर निकालने में जुट गए थे। मामले में पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बस चालक मोहनसिंह पाल पुत्र जगन्नाथ पाल निवासी ग्राम सिरसौद ने बताया कि 31 जनवरी को शााम के समय वह शिवपुरी से बस लेकर गुना की ओर निकला। बस में सवारियां बैठी हुई थी। जैसे ही बस बालाजी धर्मकांटा के पास एबी रोड बड़ौदी पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठी सवार गिर गई और चोटिल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर मौजूद लोग बस में सवार सवारियों को उतारने के लिए लग गए।
टक्कर लगने से बस में बैठक सवारी विष्णु गोयल, प्रमोद, कमल, अरूण, संजय, मुकेश व क्लीनर काशीराम घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने मोहनसिंह पाल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment