शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर लाखों रुपए की सरसों से भरे ट्रक को चुराकर ले गए। वहीं ट्रक के ड्रायवरों के हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़ गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक व चारों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर ने बताया कि उन्हें बुधवार की रात करीब 9:30 बजे आनंद पुत्र राजेंद्र गिरी निवासी ग्राम सकलपुर थाना सतनबाड़ा ने बताया कि उनका एक ट्रक नरवर से सरसों भरकर आ रहा था जब मैंने ट्रक को सतनबाड़ा पर रोकना चाहता तो वह नहीं रुका। मामले में पुलिस ने ट्रक ड्रायवरों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उनके हाथ-पैर बांधकर ट्रक चुराने वाले मड़ीखेड़ा के जंगल में छोेड़ गए। आनंद ने बताया कि ट्रक में एक व्यापारी की लगभग 8 लाख की सरसों भरी हुई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चुराने वालों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment