
शिवपुरी- जैन श्वेताम्बर समाज के पयुर्षण पर्व 6 सितम्बर से प्रारम्भ होने जा रहे इन दिनों समाज द्वारा कई धार्मिक आयोजन रखे गये है जिसमें प्रमुख रूप से भगवान महावीर का जन्मोत्सव और प्रतिदिन प्रवचनों का आयोजन रहेगा।
जानकारी देते हुये जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के सचिव धर्मेन्द्र गुगलिया ने बताया कि जैन समाज में इन आठ दिनों का बड़ा महत्व है इसमें जो व्यख्यानमाला होती है उममें पार्श्वनाथ भगवान का जन्म, महावीर भगवान का जन्म, कल्पसूत्र वाचन आदि को समझाया जाता है। इस हेतु जावरा से श्रावक भाई अमित पारख, सौरभ पारख को आमंत्रित किया गया है। उन्होने जानकारी में बताया प्रतिदिन के कार्यक्रमों सुबह 5 बजे और शाम को 5 बजे प्रतिक्रमण, दिन में एकासने रात्रि में भक्ति एवं विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताये समन्न होगी। मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष दशरथमल सांखला ने समस्त समाज से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ ले।






Be First to Comment