Press "Enter" to skip to content

मिनी रोजगार मेला 8 जनवरी को

शिवपुरी। नेशनल करियर सर्विस के अंतर्गत मिनी रोजगार मेला प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के कार्यालय परिसर में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राईव में निजी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर्स में कॉल सेंटर एक्सेक्यूटिव, टेक्नीकल सपोर्ट एसोसिएट, सुरक्षा गार्ड, ऑफिस असिस्टेंट केवल महिलाद, कम्प्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर, सेल्स आदि के विभिन्न पदों हेतु भर्ती की जाएगी। इस मेले में समस्त इच्छुक आवेदक जो 5वींए 8वींए 10वींए 12वीं एवं स्नातक आदि उत्तीर्ण की हो आवेदन कर सकते है। आवेदक अपने आवेदन हेतु मूल प्रमाण-पत्र एवं छायाप्रतियां, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड तथा बायोडाटा साथ में लायें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में संपर्क कर सकते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!