शिवपुरी। भौंती थाना खेत्र के तहत दो आरोपितों ने बस काे रोककर कंडक्टर के साथ गाली-गलौंज कर उसके पास रखे 7 हजार रुपए छीन ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वीरेंद्र उर्फ कांटे पुत्र मेहरवान रजक निवासी ग्राम भौंती ने बताया कि बस बस पर क्लींडरी करता है। 22 दिसंबर को शाम के समय वह बस में यात्रियों को ले जा रहा था तभी धनोरा ताल सिरसौद पिछोर रोड मनपुरा पर राजकुमार जाटव, कमलेश जाटव निवासी मनपुरा ने बस को रोक लिया और गाली-गलौंज करने लगे। साथ ही बस के क्लींडर के पास रखी हुई सिलक 7 हजार भी छिना कर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मामले में जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया।



