
70 वर्षीय वृद्ध महिला अज्ञात बदमाशों ने की हत्या
घर में अकेली रहती थी वृद्ध महिला
शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थिति मामू पान बाली गली में बीती रात्रि किसी अज्ञात आरोपी ने घर में रह रही एक अकेली वृद्ध महिला की गला रेंत कर हत्या कर दी। इस मामले की सूचना पर फिजीकल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को नशे के कारोबारियों द्वारा इस घटना को अंजाम देना बताया जा रहा हैं। लेकिन पुलिस कई पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई हैं। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार उमा पत्नि अम्रतलाल शर्मा उम्र 70 साल की अपने ही घर में गला रेंत कर हत्या कर दी। बताया जाता हैं उमा रोजाना की तरह बीती रात अपनी गुमटी बंद कर अपने घर पर पहुंची तभी उसका पीछा करते हुए कोई अज्ञात बदमाशों ने लुट की नियत से महिला की सिर किसी धारदार हथियार से हमला बोलकर उसकी हत्या कर दी और उसके कानों के कुण्डल एवं गले की चैन सहित नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह जब लगी तब वृद्ध महिला के यहां एक पास में ही रहने वाले अफसर ने बीड़ी माचिस खरीदने के उद्देश्य से कुंदी खटखटाई। तो अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उसने किबाड़ में धक्का मारा, किबाड़ खुल गए। अंदर का नजारा देखकर अफसर भौचक्का रह गया। जिसकी सूचना स्थानीय नागरिकों के सहयोग से फिजीकल थाने को दी। तदुपरांत थाना प्रभारी अनीता मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल करने के उपरांत उन्होंने बताया है कि बताया गया है कि उक्त कैमरे में महिला को लगभग 15 से 20 बच्चे घेर कर खडे है। उसमें महिला बच्चों को टॉफी देती हुई नजर आ रही है। उसके बाद सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अकेली रहती थी। उसके परिवार के सदस्य पीछे बाली गली में रहते है। महिला के पास एक बडा मकान है। उक्त महिला के यहां कोई बेटा नही है। दो बेटियों हैं वह जौरा और मुरैना में निवास करती हैं। पुलिस ने शव को पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इनका कहना है।
हां रात्रि में 1 बजे के बाद महिला की हत्या की गई है। उसके सिर पर और गले पर चोट के निशान है। हमने सीसीटीव्ही फुटेज भी चैंक कराए है। जिसमें महिला रात्रि में दुकान बंद कर आती दिखाई दे रही है। अब हत्या का क्या कारण है यह तो कह नहीं सकते। हम महिला की बेटीयों के आने का इंतजार कर रहे है।
अनीता मिश्रा,टीआई,थाना प्रभारी फिजीकल।






Be First to Comment