
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में आज मतदान शांति एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गुना में मतदाताओं ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शाम 06 बजे तक कुल 69.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 74.03 पुरूष एवं 65.43 महिला मतदाता शामिल है।
रात्रि 09 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 25 शिवपुरी में कुल 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 68.01 पुरूष मतदाता एवं 63.04 महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 26 पिछोर में कुल 70.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 74.07 पुरूष एवं 66.25 महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 27 कोलारस में कुल 68.27 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 73.03 पुरूष एवं 62.83 महिला मतदाता शामिल है।
इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 28 बामौरी में कुल 74.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 78.36 पुरूष एवं 70.06 महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 29 गुना में कुल 68.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 71.16 पुरूष एवं 64.86 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 32 अशोकनगर में कुल 72.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 77.97 पुरूष एवं 66.85 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 33 चंदेरी में कुल 71.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 75.83 पुरूष एवं 66.07 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 34 मुंगावली में कुल 70.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 75.79 पुरूष एवं 64.18 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है।
जबकि जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र करैरा एवं पोहरी जो ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत उनमें मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 23 करैरा(अजा) में कुल 63.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 67.73 प्रतिशत पुरूष एवं 58.68 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 24 पोहरी में 66.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 68.49 प्रतिशत पुरूष एवं 64.17 प्रतिशत महिलाए शामिल है। मतदान की अद्यतन स्थिति भारत निर्वाचन आयोग के एप ‘‘वोटर टर्न आऊट’’ पर देखी जा सकेगी।






Be First to Comment