
शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा डालकर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 6900 रूपए की राशि जप्त की है।
मुखबिर ने सूचना दी थी कि गोपाल परिहार के घर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा डाला तो पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछाकर उन्हें दबोच लिया तथा उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम अरूण शर्मा, बद्री लोधी, मनोज कुमार साहू, यूनिस खान, ब्रजमोहन शर्मा, गोपाल परिहार निवासीगण पिछोर बताया। जुआरियों के कब्जे से 6900 रूपए नगद और एक ताश की गड्डी भी बरामद की गई है।






Be First to Comment