Press "Enter" to skip to content

कार्य में लापरवाही पर 6 ग्राम पंचायतों के सचिवों व रोजगार सहायकों को नोटिस / Shivpuri News

शिवपुरी/ आयुक्त मनरेगा के निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर शिवपुरी विकासखंड की 6 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है।


 

जनपद पंचायत सीईओ गगन बाजपेई ने बताया कि आयुक्त मनरेगा भोपाल द्वारा 18 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन उसके सक्रिय जॉब कार्डधारियों के एक चैथाई कार्य पर लेबर नियोजित रहे। लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा दिए गए निर्देशानुसार काम नहीं किया जा रहा है। इस प्रकार की लापरवाही को देखते हुए 6 ग्राम पंचायतों जिनमें सिकरावदा, कोडावदा, दर्रोनी, बूढ़ीबरोद गुगरीपूरा और धोलागढ़ के सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!