Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए 6 आरोपी सहित 8250 की नगदी की जप्त | Shivpuri news

शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को दबोचा

शिवपुरी। दिनांक 09.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में 02 प्रकरणों में 06 आरोपियों को जुआ खेलते हुए दबिश देकर दबोचकर उनके कब्जे से 8250 रू की नगदी जप्त की।

थाना प्रभारी कोलारस निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सरकारी अस्पताल के पीछे मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना पर थाना प्रभारी कोलारस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान सरकारी अस्पताल के पीछे वाला मैदान कोलारस में दबिश देकर जुए के फड़ से आरोपियों रवि वैरागी,गंगा वाथम और लखन वाथम निवासीगण कोलारस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7750 रू नगद एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी क्रम में थाना प्रभारी के निर्देशन में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कस्बा भौंती से दबिश देकर आरोपी सुरेन्द्र परिहार,अरूण जाटव,नजरूद्यीन खाॅन निवासीगण भौंती को जुआ खेलते दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!