Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस सरकार में सांसद सिंधिया का पहला दौरा कार्यक्रम 6 को

शिवपुरी।सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 6 जनवरी से संसदीय क्षेत्र में तीन दिवस के दौरे पर आ रहे हैं।

सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र शर्मा एवं भरत व्यास ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दौरान सांसद सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले का लोकार्पण उपरांत दोपहर 12ः30 बजे सतनवाड़ा पहुंचेंगे, जहां सिंध जलावर्धन योजना एवं एनटीपीसी कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। 1ः15 बजे सतनवाडा से विनेका आश्रम पहुंचेंगे, जहां नन्हें महाराज की पुण्यतिथि में आयोजित संत समागम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, 1ः30 बजे सिंधिया नौहरीकलां क्षेत्र स्थित मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे, 2 बजे नौहरीकलां से चलकर शिवपुरी स्थित 300 बिस्तरीय अस्पाताल का निरीक्षण करेंगे। 2ः15 बजे पोलोग्राउण्ड में आयोजित स्व.विवेक पुरोहित स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। 2ः45 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। 3ः30 बजे रजक समाज के सम्मेलन में पहुंचेंगे इसके उपरांत 4ः45 ग्राम टोंका में आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके उपरांत टोंका से रवाना होकर सायं 5ः45 बजे विधानसभा क्षेत्र कोलारस के बौलाज पहुंचेंगे जहां सड़कों का भूमिपूजन करेंगे तथा 7ः45 बजे वार्ड नम्बर-30 में कोरी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे।

7 जनवरी को 10ः45 बजे ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12ः30 बजे कोटानाका पहुंचेंगे जहां कोटा, छीपोल से उपरवास रोड का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1ः15 बजे कोलारस में पोलिंग कार्यकर्ताओं की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। 2 बजे कोलारस से धंधेरा पहुंचकर धंधेरा से जरिया रोड का भूमिपूजन करने के बाद विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। सायं 4ः15 बजे बडेरा पहुंचकर अटरूनी से टोरिया वाया बड़ेरा रोड का भूमिपूजन करेंगे। बडेरा से शिवपुरी के लिए रवाना होंगे, जहां शाम 6 बजे नगर पालिका के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा पीडब्ल्यूडी की रोड का भूमिपूजन करेंगे। 7ः15 बजे सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मेलन में शामिल होंगे।

8 जनवरी को सिंधिया 10 बजे सुभाष चौक, पुरानी शिवपुरी में आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में उपस्थित होकर 10ः30 बजे सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर जनसम्पर्क करेंगे, 11 बजे एसपीएस स्कूल में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11ः45 बजे कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे, दोपहर 2 बजे उमरीकलां पहुंचेंगे, जहां आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3 बजे पिछोर विधानसभा के सलैया में नल-जल योजना का लोकार्पण करेंगे, शाम 4ः15 बजे कछौआ-राजापुर पहुंचकर कछौआ से राजापुर रोड का लोकार्पण करेंगे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!