
शिवपुरी। उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए गरीब हितग्राही 835 रुपए में 14.2 किलो का सिलेंडर नहीं ले पाते थे। अब उनके लिए पांच किलो का सिलेंडर आ गया है। 306 रुपए कीमत के इस सिलेंडर में 116 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी खाते में आएगी। साल भर में हितग्राही सब्सिडी वाले 36 सिलेंडर का उपयोग कर सकते हैं। पुराना 14.2 किलो का सिलेंडर जमा कर हितग्राही 5 किलो वाला सिलेंडर भी एजेंसी से ले सकते हैं। जिले की गैस एजेंसियों के माध्यम से उज्ज्वला के तहत महिलाओं को कनेक्शन दिए गए हैं।






Be First to Comment