
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम नयागांव थाना पोहरी में अवैध शराब बेच रहे है मुखबिर सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी दिनेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी पोहरी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. संजीव पंवार,उनि. हेमा गौतम,आर. मुकेश परमार, आर. योगेश सिंह के द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान एक महिला एवं एक पुरूष अपने घर के पीछे ग्राम नयागांव में मुखबिर द्वारा बताए हुलिए में दिखे संदेह होने पर पुलिस टीम उनकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम श्रीमती ग्याना उर्फ रघबती पत्नी लड्डु बंजारा उम्र 55 साल,पप्पु पुत्र कालु बंजारा उम्र 35 साल निवासीगण नयागांव का होना बताया , जिनके कब्जे से कच्ची अवैध शराब कुल 56 बल्क लीटर कीमती लगभग 5600 रूपये की जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधाीक्षक द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई दी गई।






Be First to Comment