
शिवपुरी। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी में कोरोना कर्फ़्य में दो से अधिक सवारियों को बिठाकर सड़कों पर निकले वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती के मूड में है। यही कारण है कि कंट्रोल रूम की निगरानी के बाद 55 लोगों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है,और 5 दिन में जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं करते तो फिर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी पुलिस ने कही है।
यातायात प्रभारी और सूबेदार रणवीर यादव ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान दो या दो से अधिक सवारियों को लेकर वाहनों पर निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पहली बार इतनी अधिक लीगों को नोटिस दिए है।
Be First to Comment