शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में 3 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर मृतकों के परिजनों एवं घायल को कुल 52 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
सड़क दुर्घटना के स्वीकृत प्रकरणों में ग्राम विजरौनी तहसील बदरवास निवासी मृतक कबूला पुत्र फोदलिया जाटव, ग्राम जाखनौद तहसील पोहरी निवासी मृतक अजय सिंह पुत्र श्रीचंद सेहर, बैराड़ तहसील निवासी मृतक शिवम पुत्र दामोदर के परिजनों को 15 हजार रुपए के मान से प्रत्येक को पृथक-पृथक आर्थिक सहायता, जबकि 27 नंबर कोठी के पीछे लालमाटी तहसील व जिला शिवपुरी निवासी घायल सत्यपाल पुत्र श्री महेश शर्मा को 7500 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।





Be First to Comment