– पिता स्व.रामनारायण लहरी की स्मृति में दी राशि

शिवपुरी। कोरोना संकट काल में इस समय मंगलम संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों के अटेंडरों के लिए निशुल्क भोजन व नाश्ता प्रदाय किया जा रहा है। इसी सेवा प्रकल्प के लिए रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार ने मंगलवार को अपने पिता स्व.रामनारायण जी लहरी की स्मृति में मंगलम संस्था को 51000/-की राशि भेंट की है।
रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार ने इस राशि का चेक संस्था को प्रदाय किया। उनके द्वारा बताया गया कि इस कोरोना संकट काल में मंगलम संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर भोजन प्रदाय व दवा वितरण करने का अच्छा काम चल रहा है और इस सेवा प्रकल्प के लिए उन्होंने यह राशि दी है। इस राशि का चेक श्री सिकरवार ने मंगलम संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल को सौंपा। मंगलम संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार के इस सेवा भाव के लिए सराहना की है।




