Press "Enter" to skip to content

राम मन्दिर निर्माण के लिए कोलारस से चंचल पाराशर ने एक लाख 51 हजार और पिछोर की पूनम सोनी ने लिए एक लाख / Shivpuri News

शिवपुरी -श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु 1 लाख एक हजार एक सौ एक रु देकर गौरवान्वित हुई पूनम

भाजपा नेत्री पूनम सोनी ने कटवाई पिछोर पहली रसीद

पिछोर – श्री रामजन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र की टोली
 दोपहर लगभग 3 बजे और भारतीय जनता पार्टी के नेता चंचल पाराशर के यहां पहुंचे जहां रामेश्वर धाम परिवार के सदस्य एवम भाजपा नेता चंचल पाराशर ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख इक्यावन हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारी संतोष पांडेय,यशवंत श्रीवास्तव,मोहन दांगी आदि उपस्थित थे। चंचल पाराशर ने चेक देते हुए कहा कि भगवान श्री राम के मन्दिर निर्माण के लिए आज उनके द्वारा को सहयोग किया गया है ये प्रभु श्री राम की कृपा ही है जो आज हम भगवान के मंदिर के लिए सहयोग कर पा रहे हैं।

पिछोर की भाजपा नेत्री पूनम सोनी के निवास स्थान पर संघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर भेंट की।  जिनकी मौजूदगी में नेत्री श्रीमती पूनम सोनी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु 1 लाख एक हजार एक सौ एक रु की बड़ी राशि पहली रसीद कटवा कर दान किए टोली में पहुंचे जिला प्रचारक अखिलेश रघुवंशी, विष्णु त्रिपाठी जिला निधि प्रमुख की मौजूदगी में उक्त बड़ी राशि राम मंदिर निर्माण हेतु दान स्वरूप भेंट की गई मौके पर उपस्थित संघ एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल के पदाधिकारियों ने धन्यवाद प्रदर्शित किया इस मौके पर प्रफुल्लित स्वर में श्रीमती पूनम सोनी ने कहा कि इस अवसर पर मैं उत्साहित हूं और गौरव महसूस कर रही हूं कि राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र के निर्माण हेतु मुझे से राशि प्राप्त कर मुझे सेवा का अवसर दिया गया इस मौके पर राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के संयोजक राकेश भदोरिया सह संयोजक मुकेश पंसारीहिन्दू जागरण मंच के जिला प्रमुख पवन पाठक टोली प्रमुख आशीष चौधरी  विवेक राजोरिया सुनील लोधी आशुतोष मंडल अध्यक्ष राहुल राहुल रहोरा सोनी रिटायर लेफ्टिनेंट श्री कृष्ण सोनी विशाल भार्गव  पंकज वर्मा केपी कुशवाहा  जगदीश रसिक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!