Press "Enter" to skip to content

सड़कों पर विचरण करने वाले 50 आवारा पशुओं की व्यवस्था की गौसदन में-shivpuri news

शिवपुरी। राज्य शासन के मंशा के अनुरूप जिले में आवारा पशुओं को गौ.सदनों में रखे जाने हेतु कलेक्टर अनुग्रहा पी के निर्देशानुसार शिवपुरी नगर एवं मुख्य सड़क मार्गों पर आवारा रूप से विचरण करने वाले मवेशियों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित गौसदन में पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई हैं।
जिला मुख्यालय शिवपुरी पर करोंदी में संचालित इस गौ सदन में नगर एवं हाईवे पर आवारा रूप से विचरण करने वाले लगभग 50 पशुओं को गौसदन में रखा गया है। इस गौसदन का संचालन स्थानीय नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा समय.सीमा के पत्रों की बैठक में पशुपालन स्थानीय निकाय एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे कि आवारा मवेशियों को शहरी क्षेत्र में गौसदनों में और ग्रामीण क्षेत्रों में गौशालाओं में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी दिशा में यह कार्य शुरू किया गया है। 
पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एमके तमौरी ने बताया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर पशुपालन विभाग द्वारा करोंदी में संचालित गौसदन में नगर एवं हाईवे पर आवारा रूप से विचरण करने वाले पशुओं को रखा गया है। पशुओं के लिए चाराए पानीए छाया आदि की व्यवस्था नगर पालिका शिवपुरी द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 गौशालाए संचालित है। इनमें भी आवारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!