शिवपुरी। मप्र शासन ने 50 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना लागू की है। 79 साल तक की महिला को प्रतिमाह 300 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला को प्रतिमाह 500 रुपए पेंशन दी जाएगी। अविवाहिता महिला आयकरदाता या शासकीय अधिकारी/कर्मचारी नहीं होना चाहिए। लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन किए जा सकते हैं।




